किरनेश पुंडीर एव राजेश खदराई के गानों पर थिरका कांडी ddnewsportal.com

किरनेश पुंडीर एव राजेश खदराई के गानों पर थिरका कांडी ddnewsportal.com

किरनेश पुंडीर एव राजेश खदराई के गानों पर थिरका कांडी 

गिरिपार के सखौली पंचायत मे नई दिवाली के उपलक्ष्य पर हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, डीएस ठाकुर रहे मुख्य अतिथि

गिरिपार क्षेत्र के सखौली पंचायत के कांडी गांव में दीपावली के उपल्क्ष पर सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम मे शांति फ्लैट्स एंड फाउंडेशन कंपनी के एमडी डीएस ठाकुर ने मुख्यअतिथि के रूप में शिकरत की। सखौली पंचायत में मनाई जाने वाली पांच दिन की दिपावली में कांडी गांव के नवयुवक मंडल ने सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया।

सांस्कृतिक संध्या में उभरते हुए गायक किरनेश पुण्डीर ने हारूल भादुरी, बोलो हो नुपी, बोलो बानो की धारो दा बे दो तापो ले रे गाने गाकर दर्शकों को थिरकने पर मजबूर किया। इसके बाद मुख्य कलाकार राजेश खदराई ने अबे यार बुलना प्यार बलुना, टुणकी रे, भिना लागा रे शावड़ो शावणो रा गाने गाये। सांस्कृतिक सध्या में पधारे मुख्य अतिथि डीएस ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा की इस तरह के कार्यक्रम से अपने संस्कृति को बढ़ावा

मिलता है। जिससे छोटे छोटे कलाकारों को अपने हुनर दिखाने का मौका मिलता है। उन्हें युवाओं को नशे से दूर रहने की अपील की है तथा नशे के रोकथाम के लिये सभी को आगें आना चाहिए ताकी नशे से बुरी कुरूतियों को जड़ से खत्म की जाये। उन्होंने अपने तरफ से नवयुवक मंडल को 21 हजार रूपये की सहायता राशि प्रधान की। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि पृथ्वी सिंह, रिषभ ठाकुर, महेन्द्र सिंह, गोपाल सिंह,सोहन सिंह, चन्द्र मोहन पुण्डीर आदि भी मौजूद रहे।